Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

JPSC PET New Date: JPSC ने वन क्षेत्र पदाधिकारी PET की तारीखें बदलीं, अब अगस्त में होगा शारीरिक परीक्षण

JPSC PET New Date: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के तहत आयोजित होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग ने परीक्षा की तिथियों में बदलाव करते हुए इसे जुलाई के बजाय अगस्त में आयोजित करने का निर्णय लिया है.

अब 11 से 13 अगस्त तक होगा PET
पहले शारीरिक दक्षता परीक्षण 22, 23, 24 और 25 जुलाई 2026 को प्रस्तावित था. हालांकि, अपरिहार्य कारणों से आयोग ने इन तिथियों को स्थगित कर दिया है. अब PET का आयोजन 11, 12 और 13 अगस्त 2026 को किया जाएगा.

बाकी सभी दिशा-निर्देश यथावत
आयोग ने स्पष्ट किया है कि 3 जुलाई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिए गए सभी नियम और दिशा-निर्देश पहले की तरह प्रभावी रहेंगे. केवल शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथियों में संशोधन किया गया है.



अभ्यर्थियों से तैयारी जारी रखने की अपील
JPSC ने सफल अभ्यर्थियों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखने को कहा है. आयोग ने यह भी बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट और आवश्यक सूचनाएं उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !