Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Ranchi News : जुलाई के आखिरी सप्ताह में होगी JPSC मुख्य परीक्षा, 21 जुलाई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

Ranchi News : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को 21 जुलाई से 24 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई है।


आयोग के अनुसार, 25 जुलाई को पहली पाली में पेपर-I और दूसरी पाली में पेपर-II, 26 जुलाई को पहली पाली में पेपर-III और दूसरी पाली में पेपर-IV, जबकि 27 जुलाई को पहली पाली में पेपर-V और दूसरी पाली में पेपर-VI की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड, डाक से नहीं भेजे जाएंगे प्रवेश पत्र

आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र तथा उपस्थिति पत्रक डाउनलोड करना होगा। यदि डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं। आवश्यकता होने पर आयोग के पूछताछ काउंटर से भी प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।

बायोमेट्रिक और आईरिस सत्यापन होगा अनिवार्य, समय से पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

आयोग ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक और आईरिस सत्यापन किया जाएगा। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे तक तथा दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक तथा प्रत्येक उपस्थिति पत्रक के लिए चार रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग, किताबें, कागजात और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों को OMR उत्तर-पुस्तिका में सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने का निर्देश दिया है। गलत जानकारी दर्ज करने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। JPSC ने सभी उम्मीदवारों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !