Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Bihar News : दानापुर के होटल में संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

Bihar News : पटना के दानापुर में पुलिस ने संगठित देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल ड्रैगन में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालकों, होटल स्टाफ, एक महिला दलाल, दो महिलाओं और छह ग्राहकों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के अनुसार, दानापुर रेलवे स्टेशन और सगुना मोड़ के बीच स्थित होटल ड्रैगन में संगठित तरीके से देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देश पर खगोल थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। कार्रवाई की कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) को सूचना दी गई, जिनके निर्देश पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। दंडाधिकारी की मौजूदगी में होटल में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान प्रारंभिक जांच में होटल में संगठित रूप से देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि कोलकाता से बुलाई गई दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया।

इसके अलावा होटल के दोनों संचालकों, होटल स्टाफ और छह ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया। मौके से 40 हजार रुपये नकद, बड़ी मात्रा में प्रयुक्त और अप्रयुक्त कंडोम तथा शक्तिवर्धक दवाइयां बरामद की गई हैं।

होटल सील, नाबालिगों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा।

वहीं, रेस्क्यू की गई तीनों नाबालिग लड़कियों को नियमानुसार बाल संरक्षण तंत्र के माध्यम से सुरक्षित संरक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। दंडाधिकारी की उपस्थिति में होटल ड्रैगन को भी विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत सील कर दिया गया।

दानापुर-2 के डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि संगठित अपराध के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !