Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम स्थिर, जानें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Gold Price Today: देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है, जिससे आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को कुछ राहत मिली है. वहीं चांदी के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर बने हुए हैं. अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर दर्ज किया गया है, जबकि चेन्नई में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली.
अधिकांश शहरों में सोने के दाम 
आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,790 रुपये से 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रही, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,890 रुपये से 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में सोने की कीमत करीब 100 से 110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घटी. वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,43,450 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. यहां कीमतों में 500 से 540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,940 रुपये और 22 कैरेट 1,31,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,790 रुपये तथा 22 कैरेट 1,30,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,42,840 रुपये और 22 कैरेट 1,30,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,940 रुपये तथा 22 कैरेट 1,31,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने की कीमतों में हल्की नरमी रही, जहां 24 कैरेट सोना 1,42,790 रुपये और 22 कैरेट 1,30,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा.

चांदी के दाम स्थिर, निवेशकों  की नजर बाजार के रुख पर
सोने की कीमतों में हल्की गिरावट के बीच चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में चांदी लगातार दूसरे दिन 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों और आभूषण खरीदारों की नजर अब आने वाले दिनों के भाव पर बनी हुई है. फिलहाल सोने में मामूली नरमी और चांदी में स्थिरता बाजार में संतुलित स्थिति का संकेत दे रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !