Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Dhanbad Breaking: धनबाद मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद परिसर कराया गया खाली

Dhanbad Breaking: धनबाद के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर को तत्काल खाली करा लिया गया और लोगों की आवाजाही रोक दी गई.

सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी. इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया. दोनों टीमें डाकघर परिसर के हर हिस्से की गहन जांच में जुट गईं.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, धमकी एक ई-मेल के जरिए दी गई है. ई-मेल में "मेरे भगवान का हुआ अपमान" लिखते हुए मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.



पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !