Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jamshedpur News: साकची स्थित टाटा स्टील आवंटित क्वार्टर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के साकची स्थित कुलसी रोड क्षेत्र निवासी चंदन कुमार ने टाटा स्टील द्वारा आवंटित क्वार्टर में घुसकर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

पहले घर खाली करने की दी थी धमकी
शिकायतकर्ता चंदन कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि उन्हें टाटा स्टील की ओर से साकची स्तिथ कुलसी रोड स्थित क्वार्टर आवंटित किया गया है। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले सिबू नामक व्यक्ति उनके घर आया था और यह कहते हुए धमकी दी थी कि "यह घर विवादित है, इसे खाली कर दो।" पीड़ित के अनुसार, इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील के एस्टेट विभाग से जानकारी ली थी। वहां से उन्हें बताया गया कि संबंधित क्वार्टर पर किसी प्रकार का विवाद दर्ज नहीं है और यह विधिवत उन्हें आवंटित किया गया है। इसके बाद उन्होंने घर में मरम्मत का कार्य शुरू कराया।

घर का ताला तोड़कर की गई तोड़फोड़ का आरोप
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बुधवार सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तोड़फोड़ की। शिकायत के अनुसार, आरोपी चापड़ और भुजाली जैसे धारदार हथियार लेकर पहुंचे थे। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वह और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं थे। उनका कहना है कि यदि परिवार के सदस्य उस समय घर में होते, तो कोई गंभीर अप्रिय घटना हो सकती थी।

एसएसपी से कार्रवाई की मांग
चंदन कुमार ने एसएसपी से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !