Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Inter-State Liquor Smuggling: अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, झारखंड और बिहार पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 हजार लीटर से ज्यादा विदेशी शराब बरामद

Inter-State Liquor Smuggling: झारखंड पुलिस ने बिहार सीआईडी और नारकोटिक्स टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बरही क्षेत्र में छापेमारी के दौरान करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1190 पेटी विदेशी अंग्रेजी शराब (लगभग 10,602 लीटर) जब्त की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।



गुप्त सूचना पर घेराबंदी, ट्रक और कार समेत दबोचे गए तस्कर

बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रसोईयाधमना के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर तस्कर ट्रक और बिना नंबर की क्रेटा कार से भागने लगे, लेकिन टोल प्लाजा के पास उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही थी।

मैकडॉवेल्स की 1190 पेटियां बरामद, तीनों आरोपी गिरफ्तार

तलाशी के दौरान ट्रक से मैकडॉवेल्स नंबर-1 ब्रांड की 750, 350 और 180 मिलीलीटर की कुल 1190 पेटियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार, खिरोधर साव उर्फ़ गुलाब साव और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक और बिना नंबर की क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया है।

सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस, और गिरफ्तारी की संभावना

पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब के स्रोत, सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने कहा कि यह कार्रवाई सीमापार अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसने की मुहिम का हिस्सा है और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !