Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jamshedpur News: त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए जनसहभागिता जरूरी; बागबेड़ा में उप मुखिया ने मतदाताओं को किया जागरूक

Jamshedpur News: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत भाजपा बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष सह उप मुखिया राकेश चौबे ने बागबेड़ा मंडल के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ-2 के साथ मतदाता प्रपत्र वितरण और मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग किया.

राकेश चौबे ने मतदाताओं को आवश्यक प्रपत्र समय पर भरकर जमा करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही पात्र मतदाताओं के सत्यापन कार्य में भी सहयोग प्रदान किया.

राकेश चौबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं की भागीदारी से ही संभव है. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने प्रपत्र संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं और जरूरत पड़ने पर बीएलओ-2 से सहायता लें.

उन्होंने कहा कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों का मतदाता सत्यापन जरूर कराया जाए, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए.



उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता और जनसहभागिता इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है. सभी नागरिकों के सहयोग से ही पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सकती है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !