Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jharkhand Hockey: झारखंड के आशीष तानी पूर्ति भारतीय यूथ हॉकी टीम में शामिल, एशिया चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

Jharkhand Hockey: झारखंड के लिए गर्व की खबर सामने आई है. नेवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति का चयन ओमान के मस्कट में होने वाली पुरुष यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है. खास बात यह है कि इस टीम में झारखंड से जगह बनाने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं. उनके चयन से राज्य के खेल जगत में खुशी का माहौल है.
दूसरी बार पहनेंगे भारत की जर्सी
आशीष तानी पूर्ति का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा. इससे पहले वह जापान के काकामिगाहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. उस टूर्नामेंट में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था और आशीष ने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया था. अब उनसे हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

कड़े चयन के बाद मिली टीम में जगह
भारतीय टीम के चयन से पहले पंजाब विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था. इस शिविर में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. चयन समिति ने 15 खिलाड़ियों में से केवल 10 को अंतिम टीम में जगह दी. हॉकी 5s के तेज प्रारूप को देखते हुए सिर्फ दो विशेषज्ञ डिफेंडरों का चयन किया गया, जिनमें आशीष तानी पूर्ति ने अपनी जगह बनाई.

अकादमी की प्रशिक्षण व्यवस्था का मिला परिणाम
आशीष की उपलब्धि को नेवल टाटा हॉकी अकादमी और हॉकी ऐस फाउंडेशन की प्रशिक्षण व्यवस्था की बड़ी सफलता माना जा रहा है. टाटा स्टील और टाटा ट्रस्ट्स की संयुक्त पहल के तहत संचालित यह अकादमी आधुनिक कोचिंग, खेल विज्ञान, पोषण और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराकर झारखंड के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का काम कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !