Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jamshedpur News: GST फर्जी बिलिंग मामले में स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार, डीजीजीआई ने की कार्रवाई

Jamshedpur: फर्जी बिलिंग के जरिए जीएसटी चोरी के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बारीडीह निवासी स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के बाद टीम ने उन्हें हिरासत में लिया।

डीजीजीआई की जांच में अजय शर्मा का नाम उस कथित टैक्स चोरी नेटवर्क में सामने आया है, जिसकी जांच लंबे समय से चल रही है। एजेंसी के अनुसार, स्क्रैप कारोबार से जुड़े इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके कारोबारी विक्की भालोटिया, शिव देवरा और अमित गुप्ता से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच के दौरान अजय शर्मा की कथित भूमिका सामने आई।

छापेमारी के बाद हुई गिरफ्तारी
जांच के क्रम में डीजीजीआई की टीम ने अजय शर्मा से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। दस्तावेजों की जांच और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसी अब मामले में उनकी भूमिका और कथित वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है।

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया जाएगा पेश
गिरफ्तारी के बाद डीजीजीआई की टीम अजय शर्मा को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण पूरा होने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

एक साल से जेल में हैं तीन कारोबारी
उल्लेखनीय है कि इसी जीएसटी फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी मामले में स्क्रैप कारोबारी विक्की भालोटिया, शिव देवरा और अमित गुप्ता करीब एक वर्ष से रांची जेल में बंद हैं। डीजीजीआई का मानना है कि अजय शर्मा की कथित संलिप्तता भी इसी नेटवर्क से जुड़ी है। फिलहाल एजेंसी पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !