Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पास देर रात पुलिस की कार्रवाई, असामाजिक तत्वों को हटाया

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के बाहर और आसपास जमा असामाजिक तत्वों को वहां से हटाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने स्टेशन के आसपास संचालित दुकानों को भी निर्धारित समय के अनुसार बंद कराया। पुलिस ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने और अनावश्यक रूप से देर रात तक दुकानें खुली नहीं रखने का निर्देश दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर और उसके आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !