Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Dhanbad News : धनबाद के पूटकी BCCL कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

Dhanbad News : जिले के पूटकी स्थित BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से एक महिला और उनकी नौकरानी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


मृतकों की पहचान शोभा सिन्हा और शांति देवी  रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं बिजली के करंट की चपेट में आ गईं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पूटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि BCCL की A-टाइप कॉलोनी में दो महिलाओं की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !