Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Hazaribag News: हजारीबाग के बानादाग रेलवे साइडिंग में मालगाड़ी के वैगन से बोरे में बंद अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribag News: झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बानादाग रेलवे साइडिंग में मालवाहक ट्रेन के एक वैगन से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। बिहार से कोयला लेकर पहुंची मालगाड़ी की नियमित सुरक्षा जांच के दौरान कर्मचारियों को एक संदिग्ध बोरा मिला। जांच करने पर उसके अंदर शव मिलने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।


पुलिस, रेलवे और सीआईएसएफ ने शुरू की संयुक्त जांच

सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस, रेलवे पुलिस, सीआईएसएफ तथा एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में मृतक की जेब से कुछ नकद रुपये बरामद हुए हैं। वहीं शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन चोटों का कारण और मौत की वास्तविक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


वैगन तक शव कैसे पहुंचा, यही सबसे बड़ा सवाल

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव मालगाड़ी के वैगन तक कैसे पहुंचा। रेलवे पुलिस, स्थानीय थाना, सीआईएसएफ और एनटीपीसी की टीम संयुक्त रूप से साक्ष्य जुटाकर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान के बाद ही घटना का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !