Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Seraikela News: राजनगर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवक घायल

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। घटना राजनगर के दिघी पुल के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

स्कूटी सवार दोनों युवकों को आई गंभीर चोट
घटना में स्कूटी पर सवार राजनगर के लक्खीपुर निवासी लाल हेंब्रम (30) और राहुल हेंब्रम घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, घायल लाल हेंब्रम के पैर में गंभीर चोट लगी है और हड्डी टूट गई है। फिलहाल उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा
घायल लाल हेंब्रम ने बताया कि वह सासानडीह गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर से स्कूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दिघी पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं, बाइक चालक हादसे के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !