Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Adityapur Crime News: आदित्यपुर शिवनारायणपुर हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी राहुल हेम्ब्रम गिरफ्तार

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने शिवनारायणपुर गांव में हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राहुल हेम्ब्रम उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

मंगनी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद
थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि घटना के दिन शिवनारायणपुर गांव में सोनू की बहन का मंगनी समारोह चल रहा था। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे गौतम और उसके साथी कंचन का राहुल हेम्ब्रम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर पहले से भी विवाद चल रहा था।

पीछा कर पत्थर से किया जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार, विवाद पहले कहासुनी से शुरू हुआ और फिर मारपीट में बदल गया। स्थिति बिगड़ने पर गौतम और कंचन वहां से भागने लगे। आरोप है कि राहुल हेम्ब्रम ने गौतम का पीछा कर उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिराने के बाद पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं कंचन मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

वारदात में इस्तेमाल पत्थर बरामद, दूसरे आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है। मामले का दूसरा आरोपी गौड़ गोप अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंजनी कुमार के साथ सब-इंस्पेक्टर सुनील सिंह, हीरालाल यादव और अमीश कुमार शामिल रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !