Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Jamshedpur News: रक्षाबंधन पर विधायक पूर्णिमा साहू की अपील, स्वदेशी राखी अपनाने का दिया संदेश

Jamshedpur: रक्षाबंधन के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राखी भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने वाला पावन बंधन है।


उन्होंने बहनों से अपील की कि इस बार स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाई गई स्वदेशी एवं पर्यावरण-अनुकूल राखियों को प्राथमिकता दें। उनका कहना था कि इससे "लोकल फॉर वोकल" को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारीगरों को आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।

विधायक ने डाक विभाग के माध्यम से राखी भेजने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी गई राखी अपनेपन और भावनाओं का अलग महत्व रखती है, इसलिए जहां संभव हो, बहनें डाक विभाग की सेवाओं का उपयोग करें।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सीमा पर तैनात सैनिकों को भी राखी भेजकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल पारिवारिक पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश देने वाला त्योहार भी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !