Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Giridih News: मधुबन के ग्रामीणों को वर्षों पुरानी सड़क समस्या से मिलेगी मुक्ति, DC ने खुद गांव पहुंचकर सौंपा स्वीकृति पत्र

Giridih News: गिरिडीह के पारसनाथ की तराई में स्थित मधुबन पंचायत के 10 से 12 टोले के ग्रामीणों को वर्षों पुरानी सड़क समस्या से राहत मिलने जा रही है। बुधवार को उपायुक्त रामनिवास यादव अधिकारियों की टीम के साथ पैदल गांव पहुंचे और ग्रामीणों को सड़क निर्माण योजनाओं का स्वीकृति पत्र सौंपा। योजना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

डीसी ने ग्रामीणों संग बैठक कर सुनी समस्याएं
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार और उपायुक्त रामनिवास यादव के प्रति आभार जताया। इस दौरान डीसी ने पेड़ की छांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने से लोगों को वर्षों से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी और कई बार मरीजों को खाट पर अस्पताल ले जाना पड़ता था।

दो पीसीसी सड़क योजनाओं को मिली मंजूरी
उपायुक्त ने बताया कि मधुबन पंचायत के लिए दो पीसीसी सड़क योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। पहली योजना पिपराडीह से दलुआडीह तक लगभग 88.62 लाख रुपये की लागत से बनेगी, जिसमें पुलिया निर्माण भी शामिल है। वहीं दूसरी योजना कोठटांड से वाइल्ड लाइफ सीमा तक 39.57 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी।

जल्द शुरू होगा निर्माण, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
दोनों सड़क परियोजनाओं का निर्माण कार्य एनईआरपी एजेंसी के माध्यम से कराया जाएगा। प्रशासन के अनुसार जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू होगा। इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी और वर्षों से चली आ रही सड़क की समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !