Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Traffic Update Jamshedpur: JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा कल, जमशेदपुर में सुबह 5 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री

Traffic Update Jamshedpur: 19 जुलाई को आयोजित होने वाली JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. परीक्षार्थियों को जाम से राहत देने और परीक्षा केंद्रों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए शहर में 18 घंटे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है.

यातायात पुलिस के आदेश के अनुसार, 19 जुलाई को सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. हालांकि, यात्री बसों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है. बसें अपने निर्धारित रूट और समय के अनुसार सामान्य रूप से चलेंगी, ताकि परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.



परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी विशेष निगरानी
परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और ट्रैफिक अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 19 जुलाई को घर से निकलने से पहले बदली हुई यातायात व्यवस्था का ध्यान रखें और आवश्यकतानुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !