Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Amrit Bharat Station Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन का ऑनलाइन लोकार्पण, आनंद विहार की तर्ज पर हुआ कायाकल्प

Amrit Bharat Station Scheme: झारखंड की रेलवे व्यवस्था को शुक्रवार को बड़ी सौगात मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रांची रेल मंडल के पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया. दोनों स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा.

पिस्का स्टेशन को मिला नया हाईटेक स्वरूप
रांची के रातू रोड और आसपास के क्षेत्रों के लाखों यात्रियों के लिए पिस्का स्टेशन अब पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा. स्टेशन का पुनर्विकास आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया है. यहां आकर्षक भवन, बेहतर प्लेटफॉर्म, आधुनिक प्रतीक्षालय और यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित की गई हैं. इससे स्थानीय आवागमन के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

स्थानीय संस्कृति की झलक के साथ सजा मुरी जंक्शन
मुरी जंक्शन को आधुनिक डिजाइन के साथ झारखंड की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ा गया है. स्टेशन भवन में स्थानीय कला और विरासत की झलक दिखाई देती है. बेहतर सुरक्षा, यात्री सुविधाओं और आधुनिक ढांचे के साथ इसे विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है.



यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
पुनर्विकसित दोनों स्टेशनों पर नया फेसाड, आधुनिक प्रवेश द्वार, बेहतर पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है. प्लेटफॉर्म पर नए शेल्टर, आधुनिक शौचालय, आरामदायक बेंच, बेहतर फर्श, यात्री सूचना प्रणाली और आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही प्रथम और द्वितीय श्रेणी के यात्रियों के लिए अलग प्रतीक्षालय तथा एग्जीक्यूटिव लाउंज भी तैयार किए गए हैं.

दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष इंतजाम
दोनों स्टेशनों पर लिफ्ट, रैंप, हैंडरेल, टैक्टाइल पाथ, कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, व्हीलचेयर और आरक्षित पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि सभी यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके.

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रेलवे का मानना है कि पिस्का और मुरी स्टेशन के आधुनिकीकरण से रांची रेल मंडल में यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी. इसके साथ ही क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !