Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-26

Saraikela Emergency Remarks: आपातकाल के 50 वर्ष पर कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का झारखंड सरकार और कांग्रेस पर तीखा प्रहार

केंद्रीय मंत्री और कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को सरायकेला दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस और झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी पर संविधान की हत्या का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें 1975 में लगाए गए आपातकाल को याद करना चाहिए। उनके अनुसार 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश को एक खुली जेल में तब्दील कर दिया था, और वास्तव में लोकतंत्र की हत्या उन्होंने ही की थी।

अन्नपूर्णा देवी ने यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल के उस काले दौर के बारे में जानना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें लोकतंत्र का मूल्य समझ में आ सके।

झारखंड सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्य हर मोर्चे पर विफल साबित हो रहा है। राज्य में भय और भ्रष्टाचार का वातावरण फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों से लेकर मंत्रालयों तक भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बेटियां।

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार की मैया सम्मान योजना को एक चुनावी हथकंडा बताया और कहा कि यह जनता को गुमराह करने का प्रयास है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, आदित्यपुर नगर परिषद के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर पांडे, सुनील श्रीवास्तव सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !