Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Palamu News: पलामू में सर्पदंश से युवक की मौत, परिजन सांप को लेकर पहुंचे अस्पताल

Palamu: पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन मृतक के शव के साथ उस सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे, जिसने युवक को डसा था। परिजनों ने सांप को मारकर अधमरा कर दिया था और उसे एक डिब्बे में बंद कर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) पहुंचाया। अस्पताल परिसर में जब परिजन डिब्बे में बंद सांप लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। लोगों का कहना था कि सांप की पहचान होने से डॉक्टरों को इलाज में मदद मिल सकती थी और यह पता लगाया जा सकता था कि युवक को किस जहरीले सांप ने काटा है। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

शौच के लिए उठते ही सांप ने डसा
परिजनों के अनुसार, युवक रात में अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान वह शौच के लिए बिस्तर से नीचे उतरा। अंधेरे में छिपे सांप ने अचानक उसे डस लिया। घटना के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी, जिसके कारण समय पर वाहन की व्यवस्था नहीं हो सकी। अस्पताल पहुंचने में देरी होने के कारण युवक की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग
मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद पत्नी और तीन छोटे बच्चों समेत पूरा परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार ने जिला प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और सरकारी सहायता मिलने से बच्चों के भविष्य को कुछ सहारा मिल सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !