Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची टिनशेड मार्केट में दुकानदार से मारपीट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, कमर में रस्सी बांधकर बाजार में घुमाया और सार्वजनिक रूप से मंगवाई माफी, देखें VIDEO

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची टिनशेड मार्केट में मारपीट और गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद फहीम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद देर रात आरोपी को घटना स्थल पर ले जाया गया, जहां उससे पीड़ित और अन्य दुकानदारों के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई. इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आरोपी को बाजार ले जाकर कराई गई पहचान
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानगो निवासी मोहम्मद फहीम के रूप में हुई है. कार्रवाई के दौरान आरोपी की कमर में रस्सी बांधकर उसे साकची टिनशेड मार्केट लाया गया. यहां पीड़ित राकेश केशरी और मौजूद दुकानदारों के सामने उससे माफी मंगवाई गई. इस दौरान बाजार में बड़ी संख्या में लोग जुट गए.

वायरल वीडियो के बाद तेज हुई कार्रवाई
कुछ दिन पहले साकची टिनशेड मार्केट में राकेश केशरी और उनके स्टाफ के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मोहम्मद फहीम को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

लोगों ने की पुलिस की सराहना
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने संतोष जताया है. लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से बाजार में कानून-व्यवस्था मजबूत होती है और असामाजिक तत्वों में डर पैदा होता है. फिलहाल साकची बाजार में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच आगे भी जारी रखे हुए है.




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !