Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Ranchi Student Protest: डोरंडा कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, NEP और क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

Ranchi Student Protest: नई शिक्षा नीति (NEP), क्लस्टर सिस्टम, यूजी-पीजी की सीटों में कमी और परीक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर डोरंडा कॉलेज के छात्रों का गुस्सा शनिवार को सड़क पर दिखाई दिया. छात्रों ने कॉलेज के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर सड़क जाम कर दी, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा.

7.5 CGPA नियम का विरोध
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि नई शिक्षा नीति को बिना पर्याप्त तैयारी के लागू किया गया, जिससे पढ़ाई की व्यवस्था प्रभावित हुई है. छात्रों ने सेमेस्टर-7 में प्रवेश के लिए 7.5 CGPA की अनिवार्यता पर भी सवाल उठाया. उनका कहना है कि कॉलेज ने री-एडमिशन और परीक्षा शुल्क तो जमा करा लिया, लेकिन अब कम CGPA का हवाला देकर आगे की पढ़ाई से वंचित किया जा रहा है.

पीजी कक्षाएं शुरू नहीं होने से नाराजगी
छात्रों ने आरोप लगाया कि पीजी में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं. उनका कहना है कि इससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है.



सीट कटौती और क्लस्टर सिस्टम पर उठाए सवाल
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डोरंडा कॉलेज में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र पढ़ते हैं. ऐसे में सीटों में कटौती और क्लस्टर सिस्टम लागू होने से उच्च शिक्षा तक उनकी पहुंच और कठिन हो जाएगी, साथ ही पढ़ाई का खर्च भी बढ़ेगा.



पुलिस के समझाने पर खुला रास्ता
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों के समझाने के बाद छात्रों ने सड़क का एक हिस्सा खाली कर दिया, लेकिन कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे रहे. छात्रों ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांगों पर निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !