Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Chaibasa Accident: चाईबासा महेंद्र सिंह पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा, टोटो की अवैध पार्किंग के कारण ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

Chaibasa: चाईबासा शहर के महेंद्र सिंह पेट्रोल पंप के सामने शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में शीतला मंदिर निवासी व्यवसायी सुबोध पोद्दार घायल हो गए। वे अपनी बाइक से किसी काम के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर एक टोटो (ई-रिक्शा) खड़ी थी। इसी वजह से सुबोध पीछे से आ रहे ट्रक का सही अंदाजा नहीं लगा पाए और यह दुर्घटना हो गई। गनीमत रही कि ट्रक की रफ्तार काफी धीमी थी, जिससे उन्हें मामूली चोटें ही आईं और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप के सामने गाड़ियों, खासकर टोटो के बेतरतीब ढंग से खड़े रहने पर चिंता जताई। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क किनारे से अतिक्रमण व अवैध पार्किंग हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !