Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jharkhand Congress: झारखंड दौरे पर आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, संगठन और SIR अभियान की करेंगे समीक्षा

Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) अभियान की प्रगति का आकलन करने के लिए पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू चार दिनों तक राज्य में सक्रिय रहेंगे. 20 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौरे में उनका फोकस संगठन, चुनावी तैयारियों और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर रहेगा. इस दौरान वे प्रदेश नेतृत्व, विधायकों, मंत्रियों और विभिन्न समितियों के सदस्यों के साथ लगातार बैठकें करेंगे.

पहले दिन नेताओं के साथ कई दौर की बैठक
20 जुलाई को रांची पहुंचने के बाद के. राजू सबसे पहले पार्टी के मीडिया और सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद कांग्रेस विधायक दल और वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी. इसी दिन वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर स्पेशल इंटेंसिव रिविजन अभियान से जुड़े विषयों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे. शाम को प्रेस वार्ता के अलावा खूंटी और लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के नेताओं के साथ अलग बैठक भी प्रस्तावित है.

दूसरे दिन संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन
21 जुलाई को कांग्रेस प्रभारी का पूरा दिन बैठकों में व्यतीत होगा. कांग्रेस कोटे के मंत्रियों, कैंपेन कमेटी, SIR कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे. इन बैठकों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने, चुनावी तैयारियों और अभियान की गति को लेकर रणनीति बनाई जाएगी.

बूथ स्तर तक पहुंचेंगे के. राजू
दौरे के तीसरे दिन यानी 22 जुलाई को के. राजू रांची के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे. यहां वे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य की स्थिति का जायजा लेंगे. इसके बाद खूंटी लोकसभा क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे.



23 जुलाई को होगा दौरे का समापन
चार दिनों तक लगातार बैठकों और समीक्षा कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद के. राजू 23 जुलाई की सुबह रांची से दिल्ली लौट जाएंगे. कांग्रेस संगठन इस दौरे को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण मान रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !