Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jamshedpur News : जमशेदपुर में युवक पर हमला, सोने की चेन छीनने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur News : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की उरांव बस्ती में एक युवक पर हमला कर उसके गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित अभिषेक चौधरी ने आरोप लगाया है कि चेन छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


अभिषेक चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने सीतारामडेरा निवासी बादल मिंज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे गणेश मंदिर के पास की बताई गई है।

एक आरोपी की पहचान, दूसरे की तलाश जारी

पीड़ित के अनुसार, वह किसी काम से उरांव बस्ती गए थे, तभी दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बादल मिंज की पहचान कर ली, जबकि दूसरे आरोपी को नहीं पहचान सके।

पुलिस का कहना है कि बादल मिंज की तलाश की जा रही है। वहीं, प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आपसी रंजिश से जुड़ा मामला मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !