Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

South Eastern Railway: गालूडीह के पास स्टील एक्सप्रेस के ऊपर टूटा बिजली का तार, बीच पुल पर थमा रेल परिचालन

South Eastern Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे के गालूडीह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। टाटा से हावड़ा की ओर जा रही टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस (Train Number: 12814) जैसे ही सुबह करीब 6:50 बजे चंद्ररेखा गांव के समीप स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक ट्रेन के ऊपर से गुजरने वाला ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) तार टूट गया। तार टूटते ही पुल के ऊपर ही ट्रेन के पहिए अचानक थम गए।

बीच नदी के पुल पर फंसी रही ट्रेन
रेलवे ट्रैक के ऊपर हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटने से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि इस घटना के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और न ही ट्रेन पटरी से उतरी। पुल के बीचों-बीच ट्रेन के खड़े होने से इस मार्ग पर रेल परिचालन आंशिक रूप से बाधित हो गया। लोको पायलट द्वारा कंट्रोल रूम को तत्काल खराबी की सूचना दिए जाने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही ट्रैक्शन रोलिंग डिस्ट्रीब्यूशन (TRD) की स्पेशल तकनीकी टीम भी साजो-सामान के साथ घटनास्थल पर बुलाई गई।

बिजली बंद कर शुरू हुआ रिपेयरिंग का काम
सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों ने सबसे पहले उस रेलखंड की बिजली आपूर्ति (पावर ब्लॉक) को पूरी तरह बंद कराया। इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने टूटे हुए ओएचई तार को बदलने और उसे दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, तार की मरम्मत पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !