Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News : डुमरिया दौरे के दौरान दुखनी सोरेन के काफिले का ट्रैक्टर से टकराव, सभी सुरक्षित

Jamshedpur News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की पुत्री और आदिवासी नेत्री दुखनी सोरेन के काफिले का डुमरिया दौरे के दौरान सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, उनका काफिला एक ट्रैक्टर से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में दुखनी सोरेन समेत काफिले में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।


घटना के बाद मौके पर पहुंचा प्रशासन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि काफिले में शामिल वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। प्राथमिक जांच के बाद दुखनी सोरेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !