Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News: मानगो के मुंशी मोहल्ला में कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत, नशे की हालत में बिगड़ा संतुलन

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला (पोस्ट ऑफिस रोड) में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं. यहां एक मकान के परिसर में स्थित गहरे कुएं में गिरने से 45 साल के रघुवीर सिंह की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना संतुलन बिगड़ने की वजह से हुई। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, रघुवीर सिंह शनिवार की रात कथित तौर पर अत्यधिक नशे की हालत में अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान गली में बने कुएं के समीप अचानक उनका नियंत्रण खो गया और वे सीधे कुएं के अंदर गिर गए। उनके गिरने की तेज आवाज सुनकर पास ही मौजूद निर्मल कौर भागकर वहां पहुंचीं, लेकिन तब तक रघुवीर काफी नीचे जा चुके थे।

ढाई साल से जमशेदपुर में कर रहे थे काम
कुएं के पास मौजूद स्थानीय लोगों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था, जिसके चलते तुरंत पानी में उतरकर उन्हें बाहर निकालना मुमकिन नहीं हो सका। कुछ समय बीतने के बाद पड़ोस के रहने वाले हीरा सिंह ने हिम्मत दिखाई और कुएं में उतरे। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद रघुवीर को पानी से बाहर निकाला जा सका, परंतु तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक रघुवीर सिंह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बर्नपुर के रहने वाले थे। उनके माता-पिता का देहांत पहले ही हो चुका था और उन्होंने शादी भी नहीं की थी। वे पिछले ढाई सालों से जमशेदपुर में ही डेरा डाले हुए थे और यहां श्री राम राशन स्टोर में नौकरी कर अपना जीवनयापन कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !