Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News: साकची फल मंडी विवाद में नया मोड़, कारोबारी ने आरोपी की पत्नी के आरोपों को बताया गलत

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची टिनशेड फल मंडी में मारपीट और रंगदारी जैसे आरोपों को लेकर सामने आए विवाद में अब नया मोड़ आ गया है. आरोपी फहीम अंसारी की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों का मंडी के कारोबारी ने खंडन किया है.

कारोबारी ने कहा- पहले फहीम ने की गाली-गलौज और मारपीट
फल मंडी के एक कारोबारी ने कहा कि फहीम अंसारी की पत्नी की ओर से जो बातें कही गई हैं, वे पूरी तरह गलत हैं. उनका दावा है कि विवाद की शुरुआत फहीम ने की थी. पहले गाली-गलौज की गई और इसके बाद मारपीट भी उसी की ओर से शुरू की गई.

कारोबारी का कहना है कि घटना के समय मंडी में मौजूद कई लोग पूरे घटनाक्रम के गवाह हैं और पुलिस के पास भी इससे जुड़े साक्ष्य उपलब्ध हैं.

पत्नी ने लगाए थे 60 हजार रुपये छीनने के आरोप
इससे पहले फहीम अंसारी की पत्नी ने एसएसपी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि 17 जुलाई को साकची फल मंडी में आम खरीदने के दौरान कीमत को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद कुछ लोगों ने फहीम के साथ मारपीट की और उनकी जेब में रखे 60 हजार रुपये छीन लिए. शिकायत में पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया गया था.

मारपीट के मामले में पुलिस पहले ही कर चुकी है कार्रवाई
मारपीट की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फहीम अंसारी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस उसे साकची बाजार लेकर पहुंची, जहां पीड़ित कारोबारी से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई. इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था.



जांच जारी, पुलिस का इंतजार
अब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगा रहे हैं. एक ओर फहीम की पत्नी मारपीट और रुपये छीनने का आरोप लगा रही हैं, वहीं दूसरी ओर मंडी के कारोबारी का कहना है कि घटना की शुरुआत फहीम ने की थी. फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !