Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Dhanbad News: धनबाद के निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, 48 घंटे में 18 ग्रामीणों को किया लहूलुहान, घरों में कैद हुए लोग

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र में एक पागल कुत्ते का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में कुत्ते ने अलग-अलग गांवों में 18 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


गांव-गांव घूमकर कर रहा हमला, दहशत में ग्रामीण

पागल कुत्ते के हमलों से रांगामाटी, बरडांग, ढांगासाल, उदयपुर, चापापुर, भालखुरिया, कुसुमकनाली समेत आसपास के कई गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता अचानक लोगों पर हमला करता है और फिर दूसरे गांव की ओर भाग जाता है, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा है।


बच्चों पर रोक, रातभर पहरा, रेस्क्यू टीम के हाथ अब भी खाली

हालात ऐसे हैं कि लोग छोटे बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। करीब 10 से 15 गांवों के ग्रामीण रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं और एक-दूसरे को सतर्क रहने की सूचना दे रहे हैं, ताकि किसी और पर हमला न हो।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की डॉग रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक पागल कुत्ते को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर कुत्ते को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !