Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Current News : परिसीमन बिल पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट, जयराम रमेश बोले:- समर्थन की खबरें पूरी तरह झूठी

Current News : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले 19 जुलाई को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने परिसीमन विधेयक को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस इस प्रस्तावित विधेयक का समर्थन नहीं कर रही है। उन्होंने कुछ मीडिया चैनलों पर चल रही खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया।


जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कुछ टीवी चैनल जानबूझकर यह दिखा रहे हैं कि कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में परिसीमन बिल का समर्थन किया है, जबकि यह दावा पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत है।

मानसून सत्र में बिल पेश होने की अटकलें, सरकार की ओर से नहीं हुई पुष्टि

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केंद्र सरकार मानसून सत्र के दौरान महिला आरक्षण से जुड़े प्रावधानों और लोकसभा-विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने वाले परिसीमन विधेयक को दोबारा पेश कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित विधेयक में सभी राज्यों में लगभग 50 प्रतिशत सीटों की बढ़ोतरी का प्रावधान हो सकता है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। विपक्ष इस मुद्दे पर अपनी रणनीति तैयार कर रहा है, जबकि सरकार की ओर से मानसून सत्र के एजेंडे को लेकर अंतिम स्थिति का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !