Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Adityapur Crime News: हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल 2 लोहे के रॉड बरामद

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बोलाईडीह में शीतला मंदिर के समीप शनिवार को हुई जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चार आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम प्रमाणिक (पिता- रविंद्र प्रमाणिक), संजय नायक (पिता- रामदास नायक), प्रेम नायक और गणेश नायक (दोनों पिता- माखन नायक) के रूप में हुई है। चारों आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलाईडीह, गम्हरिया के निवासी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो लोहे के रॉड भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

एक आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लेने का दावा किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, पुलिस अवर निरीक्षक हिरालाल कुमार, राजेन्द्र कुमार, बिषजीत कुमार तिवारी, विक्रमादित्य पाण्डेय, हवलदार अजय सिंह, आरक्षी राघवेन्द्र कुमार, दीपक कुमार एवं संजय कुमार राय शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !