Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News : JSSC मुख्य परीक्षा के बाद मानगो गोलचक्कर पर भीषण जाम, हजारों परीक्षार्थी और राहगीर फंसे

Jamshedpur News : JSSC मुख्य परीक्षा समाप्त होने के बाद रविवार को मानगो गोलचक्कर और मानगो पुल पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। परीक्षा केंद्रों से एक साथ निकले हजारों अभ्यर्थियों और वाहनों के कारण सड़क पर लंबी कतारें लग गईं। जाम की वजह से परीक्षार्थियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


मानगो गोलचक्कर, मानगो पुल और आसपास के मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना नो-पार्किंग और हेलमेट जांच अभियान चलाने वाली जिला पुलिस और प्रशासन इस बड़े आयोजन के बाद ट्रैफिक प्रबंधन को संभालने में नाकाम साबित हुए। हजारों अभ्यर्थियों के एक साथ बाहर निकलने के बावजूद पर्याप्त ट्रैफिक व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण स्थिति बेकाबू हो गई।

लोगों ने भविष्य में इस तरह के बड़े आयोजनों के दौरान बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि परीक्षार्थियों और आम जनता को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !