Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News: जमशेदपुर के छोटा बांकी डैम में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर डूबा, दोस्तों के साथ गया था घूमने; गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित छोटा बांकी डैम में रविवार शाम नहाने के दौरान 16 वर्षीय राहुल डूब गया। राहुल जेम्को का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह अपने कुछ दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान जैसे ही वह पानी के अंदर गया, उसके पैर के नीचे जमीन नहीं मिली और संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूबकर लापता हो गया।

पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही राहुल के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहुल की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया है। सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस और स्थानीय लोग संयुक्त रूप से डैम में उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !