Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Jamshedpur News: साकची से लापता हुई लक्ष्मी महतो, परिजन कर रहे तलाश

Jamshedpur: साकची शीतला मंदिर क्षेत्र से लक्ष्मी महतो नामक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। वह 18 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकली थीं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। काफी खोजबीन के बावजूद उनका सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

पटमदा की रहने वाली हैं महिला
लक्ष्मी महतो, दिलीप महतो की पत्नी हैं और उनका मूल निवास गांव-खेरुआ, थाना पटमदा है। परिजनों का कहना है कि महिला के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत उन्हें सूचित किया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित घर लाया जा सके।

इन नंबरों पर करें संपर्क
यदि किसी व्यक्ति को लक्ष्मी महतो के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह 8294848999, 7070210566 या 6200482121 पर संपर्क कर सकता है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि महिला का जल्द पता लगाया जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !