Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Chatra News : चतरा में TSPC का टॉप कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार, बृजेश गंजू का करीबी सहयोगी होने का दावा

Chatra News : चतरा पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) के एक टॉप कमांडर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो बृजेश गंजू का करीबी सहयोगी और प्रमुख सदस्य है। गिरफ्तारी के बाद उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान संगठन की गतिविधियों, हथियारों की सप्लाई, लेवी वसूली और अन्य सक्रिय उग्रवादियों के नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार उग्रवादी संगठन के शीर्ष नेतृत्व के सीधे संपर्क में था और कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन करता था।

नाम और बरामद हथियार का नहीं हुआ खुलासा
पुलिस ने आरोपी के पास से एक हथियार बरामद किया है, हालांकि अभी तक गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान और बरामद हथियार का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
पुलिस का मानना है कि पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर टीएसपीसी के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के खिलाफ भी अभियान तेज किया जा सकता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !