Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Bokaro News : बोकारो में 24×7 हेल्पलाइन कॉल सेंटर शुरू, डीसी ने खुद उठाई पहली कॉल

Bokaro News : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं को त्वरित सहायता और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बोकारो समाहरणालय में 24×7 हेल्पलाइन कॉल सेंटर की शुरुआत की गई। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने फीता काटकर हेल्पलाइन का उद्घाटन किया।


शुभारंभ के तुरंत बाद आई पहली कॉल का जवाब स्वयं उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिया। उन्होंने 36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र के चास निवासी मतदाता तापेश कुमार से सीधे बातचीत कर उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान मतदाता ने गणना प्रपत्र और पूर्व में संपन्न विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान हुई मैपिंग से जुड़े सवाल पूछे, जिनका डीसी ने विस्तार से जवाब दिया।

मतदाताओं से हेल्पलाइन का अधिकतम उपयोग करने की अपील

डीईओ सह उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से अपील की कि गणना प्रपत्र प्राप्त करने, उसे भरने, जमा करने या विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी किसी भी जानकारी और सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन का अधिकतम उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन का उद्देश्य प्रत्येक मतदाता तक समय पर सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाना है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को अधिक पारदर्शी, सुगम, प्रभावी और नागरिक-अनुकूल बनाया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक पात्र मतदाता तक आवश्यक सहायता पहुंचाना और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !