Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Palamu News : चार महीने बाद दिल्ली से सकुशल मिली लापता नाबालिग, पलामू पुलिस ने किया रेस्क्यू

Palamu News : पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव से चार महीने पहले लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को पलामू पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित वापस लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, नाबालिग गणेशपुर गांव निवासी गोलू भुईंया की पुत्री है। किसी बात को लेकर माता-पिता की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पिपराटांड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दिल्ली के नजफगढ़ में कर रही थी मजदूरी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रहकर मजदूरी कर रही है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया और वापस पलामू ले आई। थाना प्रभारी नितेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार किशोरी की तलाश में जुटी थी। तकनीकी और अन्य माध्यमों से छानबीन करते हुए उसे दिल्ली के नजफगढ़ से सुरक्षित बरामद किया गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !