Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Jamshedpur News: ब्लैकमेलिंग, मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप, युवती ने साकची थाने में दर्ज कराई शिकायत

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवती ने ब्लैकमेलिंग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है. पीड़िता ने साकची थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अजय सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

जबरन हस्ताक्षर कराने और बदनाम करने का आरोप
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी लंबे समय से उसे धमकाकर विभिन्न दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराता रहा. इसके साथ ही वह आसपास के लोगों के बीच यह दावा करता है कि उसने युवती को पांच लाख रुपये दिए हैं. पीड़िता का कहना है कि इसी आधार पर उसे बदनाम करने और किराये के मकान से निकलवाने की कोशिश भी की जा रही है.

निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का दावा
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने डर और दबाव का माहौल बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उस दौरान निजी तस्वीरें अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लीं. अब उन्हीं तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.

थाने से निकलने के बाद हमला करने का आरोप
पीड़िता के मुताबिक, आज सोमवार की सुबह आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज की थी. इसके बाद वह अपनी एक सहेली के साथ शिकायत दर्ज कराने साकची थाना पहुंची. शिकायत के दौरान पुलिस ने आरोपी को भी थाने बुलाया था. आरोप है कि शिकायत देने के बाद जैसे ही वह थाना परिसर से बाहर निकली, आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी.



निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
युवती ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उसने कहा है कि जबरन कराए गए हस्ताक्षरों, मोबाइल में मौजूद कथित निजी तस्वीरों, मारपीट और धमकी के सभी आरोपों की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचाने के लिए उसे सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए. फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !