Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Khunti School Accident: खूंटी में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आए 7 स्कूली छात्र, दो की हालत गंभीर

Khunti School Accident: झारखंड के खूंटी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में सात स्कूली छात्र हाई-टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलस गए. घटना तोरपा थाना क्षेत्र के कोटेगसेरा मौसीबाड़ी के पास हुई. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, खूंटी रेफर किया गया.
लंच ब्रेक के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, श्री हरि प्लस टू स्कूल में लंच अवकाश के दौरान कुछ छात्र स्कूल से थोड़ी दूरी पर स्थित कोटेगसेरा मौसीबाड़ी पहुंचे थे. वहां मौजूद रथ को घुमाने के दौरान उसका ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया. इसके बाद करंट फैल गया और आसपास मौजूद सात छात्र उसकी चपेट में आकर झुलस गए.

दो छात्रों की हालत गंभीर, पांच का इलाज जारी
हादसे के बाद सभी घायलों को पहले तोरपा रेफरल अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चंदन कुमार और तारकेश्वर महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, खूंटी भेजा गया. वहीं अरमान आलम (16 वर्ष), सूजय लुहरा (17 वर्ष), नीलय एक्का, पंजक राम (16 वर्ष) और रुपेश कुमार का इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

पुलिस ने शुरू की जांच, सुरक्षा पर उठे सवाल
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि छात्र मौसीबाड़ी तक कैसे पहुंचे, क्या उन्हें रथ घुमाने के लिए किसी ने कहा था और रथ हाई-टेंशन बिजली लाइन के इतने करीब कैसे पहुंचा. साथ ही सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से बिजली लाइनों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. विशेषज्ञों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आने से गंभीर हादसे हो सकते हैं, इसलिए बच्चों को ऊंची संरचनाओं और बिजली लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !