Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Adityapur News: श्री कृष्णा सिटी के निजी प्रवेश मार्ग को लेकर विवाद, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित RIT थाना क्षेत्र के मौजा आसंगी में निर्मित श्री कृष्णा सिटी के प्रवेश मार्ग को लेकर विवाद सामने आया है। निजी रास्ते के इस्तेमाल को लेकर चल रहे विवाद पर प्रियदर्शिनी होम्स के डायरेक्टर संजय कुमार मोहंती ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। संजय कुमार मोहंती ने बताया कि वर्ष 2010-11 में खरीदी गई निजी रैयती जमीन पर प्लॉटिंग, सड़क और मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया था। उनके अनुसार, यह रास्ता निजी संपत्ति है, जिसका इस्तेमाल सोसाइटी के निवासियों और सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया जाता है।

बाहरी लोगों के प्रवेश पर जताई आपत्ति
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग और अन्य बिल्डर अपने प्रोजेक्ट तक पहुंचने के लिए इस निजी रास्ते का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि उनके अनुसार संबंधित प्रोजेक्ट के लिए इस मार्ग का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। संजय मोहंती ने कहा कि इसका विरोध करने पर सुरक्षा कर्मियों के साथ विवाद और अभद्र व्यवहार की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

बिना अनुमति प्रवेश नहीं देने की बात कही
उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी परिसर में बाहरी लोगों या किसी अन्य प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के प्रवेश के लिए अनुमति आवश्यक होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान तीर्थो प्रधान, अशोक प्रधान, पंकज प्रधान, परमेश्वर प्रधान, सुजीत प्रधान, मनोहर प्रधान और सत्य प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !