Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Khunti News: खूंटी में बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आए 7 स्कूली छात्र, दो की हालत गंभीर

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. तोरपा थाना क्षेत्र के कोटेगसेरा मौसीबाड़ी के पास हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से सात स्कूली छात्र गंभीर रूप से झुलस गए. इनमें दो छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

लंच ब्रेक में रथ खींचते समय हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल में मध्याह्न अवकाश के दौरान छात्र पारंपरिक रथ घुमा रहे थे. इसी दौरान रथ का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गया. संपर्क होते ही रथ में तेज करंट दौड़ गया और उसे पकड़कर चल रहे सातों छात्र उसकी चपेट में आ गए.



चीख-पुकार के बीच अस्पताल पहुंचाए गए घायल
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है. डॉक्टरों के अनुसार दो छात्रों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !