Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Current News : त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धांकर की पुलिस मुख्यालय में मौत, आत्महत्या की आशंका

Current News : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग धांकर की सोमवार को पुलिस मुख्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनका शव पुलिस मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय के चैंबर में फंदे से लटका मिला।


घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने उन्हें तत्काल गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जांच टीम मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !