Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Ranchi News: उत्पाद सिपाही भर्ती मेडिकल में अनफिट घोषित अभ्यर्थियों को आज आखिरी मौका, RIMS में होगी दोबारा जांच

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया के दौरान मेडिकल जांच में अनफिट घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम अवसर सोमवार को मिलेगा। इस संबंध में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में एपेक्स मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी, जहां अभ्यर्थियों की दोबारा चिकित्सकीय जांच की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को पहले सदर अस्पताल में हुई मेडिकल जांच के दौरान अनफिट घोषित किया गया था और जिन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है, वे एपेक्स मेडिकल बोर्ड के समक्ष अपना पक्ष रख सकेंगे। बोर्ड उनकी स्वास्थ्य स्थिति, उपलब्ध दस्तावेजों और पूर्व मेडिकल रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद निर्णय लेगा।

एपेक्स मेडिकल बोर्ड का फैसला होगा अंतिम
भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, एपेक्स मेडिकल बोर्ड द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम और मान्य होगा। इसके बाद मेडिकल फिटनेस को लेकर किसी भी प्रकार की पुनः जांच या अपील का अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में मेडिकल रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। बोर्ड के अंतिम निर्णय के आधार पर ही भर्ती प्रक्रिया में उनकी आगे की पात्रता तय होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !