Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Giridih News: मंत्री सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह में 17 करोड़ 39 लाख रुपये की 119 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, संवेदकों को दी सख्त चेतावनी

Giridih News: नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में 17 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 119 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया गया। इस मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, उपायुक्त, नगर निगम के अधिकारी, वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 


शहर की बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के पूरा होने से सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे शहरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।


संवेदकों को चेतावनी, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कम दर पर टेंडर लेने वाले संवेदकों की कार्यप्रणाली पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 27 प्रतिशत या उससे अधिक कम दर पर टेंडर लेने वाले संवेदकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न होने दिया जाए।

महापौर और उप महापौर ने विकास को बताया प्राथमिकता

महापौर प्रमिला मेहरा और उप महापौर सुमित कुमार ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार के सहयोग से गिरिडीह में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है और आने वाले समय में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी।

तय समय में योजनाएं पूरी करने का लक्ष्य

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सभी 119 विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय लोगों ने भी इन योजनाओं का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे विभिन्न वार्डों की लंबे समय से लंबित बुनियादी समस्याओं का समाधान होगा और शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !