Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Chandil News: चांडिल डैम में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़, प्राकृतिक नजारों और बोटिंग का ले रहे आनंद

Chandil: इन दिनों चांडिल डैम पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहा है। डैम की खूबसूरत वादियां, शांत जलराशि और प्राकृतिक वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। खासकर बोटिंग का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। वीकेंड और छुट्टियों के दिनों में चांडिल डैम पर आसपास के जिलों से परिवारों और युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। डैम के किनारे से दिखने वाला मनमोहक नजारा, ठंडी हवाएं और शांत माहौल पर्यटकों को काफी सुकून दे रहा है। कई लोग यहां घंटों बैठकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। बोटिंग के प्रति भी पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नाव की सवारी के लिए लोगों की कतारें लग रही हैं। वहीं डैम में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों की मछलियां भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मछलियों को देखने और उनकी विविधता जानने में भी लोग काफी रुचि दिखा रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिटी सतर्क
चांडिल डैम में बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डैम कमिटी पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा डैम क्षेत्र में निगरानी और गश्त भी बढ़ा दी गई है। डैम कमिटी के अध्यक्ष नारायण गोप ने बताया कि चांडिल डैम को और बेहतर तरीके से विकसित करने की योजना है। प्रयास है कि आने वाले समय में यह स्थान राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सके और अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !