Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-27

Shri Shiv Shakti Parivar: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्री शिव शक्ति परिवार का जत्था हुआ अमरनाथ यात्रा पर रवाना

Shri Shiv Shakti Parivar: प्रयागराज, खाटू श्याम, मेहंदीपुर बालाजी, झारखंड महादेव होते हुए 3 जुलाई को करेंगे पवित्र गुफा में बाबा बर्फ़ानी के दर्शन

धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के बैनर तले 60 श्रद्धालुओं का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुक्रवार शाम 5 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा का नेतृत्व आदरणीय मिथिलेश शरण कर रहे हैं।

यात्रा का प्रथम पड़ाव प्रयागराज होगा, जहां श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करेंगे। इसके उपरांत जत्था श्री खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान), श्री मेहंदीपुर बालाजी, श्री सालासर बालाजी एवं झारखंड महादेव के दर्शन करते हुए 3 जुलाई को श्री अमरनाथ पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगा।

जत्थे में सत्यनारायण मूर्ति, उमेश मंडल, रामनरेश चौधरी, विजय शर्मा, फुलेश्वर, बबिता रानी अग्रवाल, प्रभा देवी, रजनी सिंह, शांति देवी, रीता शर्मा, संगीता देवी, उषा देवी, और पुष्पा देवी, अंकित आनंद, रंजीत कुमार सहित कुल 60 सदस्य शामिल हैं। जत्थे में 40 पुरुष एवं 20 महिलाएं हैं।

श्रद्धालु 6 जुलाई को श्री अमरनाथ बाबा के दर्शन के बाद जमशेदपुर वापसी के लिए रवाना होंगे। श्री शिव शक्ति परिवार द्वारा आयोजित यह धार्मिक यात्रा न केवल भक्ति और आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामूहिक साधना और आध्यात्मिक एकता का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !