Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Timken Wage Revision: टिमकेन कंपनी में वेज रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर, कर्मचारियों के वेतन में होगी 11,150 रूपए मासिक बढ़ोतरी

Timken Wage Revision: टिमकेन कंपनी के कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित वेज रिवीजन समझौते पर सोमवार को सहमति बन गई। श्रम विभाग की मौजूदगी में हुए समझौते पर प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किया। यह समझौता 1 मई 2026 से 30 अप्रैल 2029 तक, यानी तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा। इस वेतन समझौते का लाभ कंपनी के लगभग 200 कर्मचारियों को मिलेगा। समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में 11,150 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है। इसमें बेसिक वेतन, महंगाई भत्ता (DA) और विभिन्न भत्तों में वृद्धि शामिल है।

जुलाई वेतन के साथ मिलेगा एरियर
समझौते के अनुसार कर्मचारियों के बेसिक वेतन में 3,572 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि होगी। वहीं, हाउस रेंट, कन्वेयंस और यूनिफॉर्म अलाउंस में कुल 6,977 रुपये की मासिक बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा पीएफ और ग्रेच्युटी मद में 601 रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। प्रबंधन ने बताया कि मई और जून 2026 का एरियर कर्मचारियों को जुलाई माह के वेतन के साथ दिया जाएगा।

श्रम विभाग की मौजूदगी में हुआ समझौता
समझौते पर उप श्रमायुक्त (DLC) अरविंद कुमार की उपस्थिति में कंपनी की ओर से डायरेक्टर राजीव शाश्वत, प्लांट जनरल मैनेजर हिमांशु मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष आस्तिक महतो, महासचिव विजय यादव समेत पदाधिकारियों ने समझौते पर सहमति जताई।

यूनियन ने समझौते को बताया सकारात्मक
समझौते के बाद यूनियन के अध्यक्ष आस्तिक महतो और महासचिव विजय यादव ने इसे कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यूनियन और प्रबंधन आपसी समन्वय के साथ कंपनी और कर्मचारियों के हित में कार्य करते रहेंगे। साथ ही समय पर वेतन समझौता संपन्न होने पर प्रबंधन का आभार भी जताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !