Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Jamshedpur News: MGM अस्पताल की जलापूर्ति योजना का सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी नियमित पेयजल आपूर्ति

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मानगो नगर निगम की ओर से संचालित जलापूर्ति योजना के तहत डिमना स्थित अस्पताल के लिए किए गए ट्रायल रन में इंटेकवेल से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) तक सफलतापूर्वक पानी पहुंचाया गया। इस परीक्षण के सफल होने के बाद योजना के जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

ट्रायल के दौरान चार जगह मिला पाइपलाइन लीकेज
यह जलापूर्ति योजना शंकोसाई श्यामनगर स्थित स्वर्णरेखा नदी के इंटेकवेल से संचालित होगी। ट्रायल के दौरान पानी निर्धारित मार्ग से कॉलेज परिसर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच गया, लेकिन पाइपलाइन के चार स्थानों पर रिसाव पाया गया। इनमें शंकोसाई नंबर-1 में तीन और डिमना के स्मार्ट बाजार के पास एक स्थान शामिल है। ट्रायल के तुरंत बाद निर्माण एजेंसी मदन लाल बजाज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने सभी प्रभावित हिस्सों में मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

तीन दिनों में मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य
संबंधित अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन की मरम्मत अगले तीन दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद दोबारा तकनीकी परीक्षण कर पूरी व्यवस्था का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा। इस योजना का ट्रायल 15 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं होने, कम वोल्टेज की समस्या और पाइपलाइन के जॉइंट एवं बैंड वाले हिस्सों की ढलाई पूरी तरह तैयार नहीं होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। बाद में एजेंसी ने डीजल जनरेटर (DG) की मदद से सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा किया।

15 अगस्त तक जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद
यदि शेष तकनीकी कार्य निर्धारित समय पर पूरे हो जाते हैं, तो 15 अगस्त तक इस योजना का उद्घाटन कर एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू की जा सकती है। योजना शुरू होने के बाद अस्पताल में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !